फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP alliance will be clear on March 10

10 मार्च को सपा गठबंधन का साफ होगा सूपड़ा

Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP alliance will be clear on March 10
नानपारा के शआदत इंटर कालेज में अपना दल एस की जनसभा को संबोधित करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया ? - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। समाजवादी पार्टी का चाल-चरित्र व चेहरा उत्तर प्रदेश की जनता से छुपा नहीं है। 10 मार्च को जब चुनावी परिणाम सामने आएगा। तब समाजवादी पार्टी के गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पिछले दो चरण से भारतीय जनता पार्टी और अपना दल के साथियों को बढ़त मिल रही है। दो चरणों में मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों की नींद उड़ाने का काम किया है। तीसरे चरण में भी भारतीय जनता पार्टी, अपना दल और निषाद पार्टी के जो भी प्रत्याशी जिस भी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वो शानदार तरीके से बढ़त ले रहे हैं। यह बातें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नानपारा में कहीं।
विज्ञापन

नानपारा के सहादत इंटर कॉलेज में रविवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब मैं स्वास्थ्य राज्यमंत्री थी तो बहराइच को मेडिकल कॉलेज मिला था। अब मैं उद्योग राज्यमंत्री हूं तो बहुत कुछ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से विकास ने रफ्तार पकड़ी है। सपा शासनकाल में लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, लेकिन भाजपा सरकार में चारों ओर शांति है और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब लोग रोजगार के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में रोजगार के द्वार खुल रहे हैं। जनसभा के दौरान काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed