फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Some relief from drizzle, bad weather will remain from 27 to 30 May

Bahraich News: बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, 27 से 30 मई तक खराब रहेगा मौसम

Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Some relief from drizzle, bad weather will remain from 27 to 30 May
बहराइच में सिर पर गमछा रखकर जाता युवक। - फोटो : बहराइच में सिर पर गमछा रखकर जाता युवक।
बहराइच। जिले में सोमवार रात हल्की बूंदाबांदी से मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे मामूली राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन


27 से 30 मई तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 27 से 30 मई तक बहराइच में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि तेज हवाओं से कच्चे मकानों, झोपड़ियों और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed