फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Solar villages will be built, electricity problem will be solved

Bahraich News: बनाए जाएंगे सोलर गांव, दूर होगी बिजली की समस्या

Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Solar villages will be built, electricity problem will be solved
अमित पांडेय
विज्ञापन

बहराइच। जिले में तराई इलाके के ऐसे गांव जहां पर बिजली की समस्या है उनको सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी। पहले चरण में करीब दो दर्जन गांवों में इस काम को कराया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसको पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
इस समय बिजली की समस्या को लेकर हर कोई परेशान है। बिजली की सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण इलाके में है। यदि हल्की बारिश भी होती है तो गांवों की बिजली कई दिनों तक गायब हो जाती है। तार टूटने से लेकर अन्य कई प्रकार की समस्याएं सामने आने से बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए डीएम मोनिका रानी ने सोलर गांव बनाने की योजना बनाई है। डीएम का कहना है कि गांवों में यदि सरकारी पंचायत भवन के साथ स्कूल व लोग अपने घर की छतों पर ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल का इस्तेमाल करेंगे तो बिजली की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
सोलर गांव बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। खासकर जिले की नानपारा, मिहींपुरवा, महसी व कैसरगंज क्षेत्र में पड़ने वाले तराई इलाके के ऐसे गांव चिहिन्त किए जाएंगे जहां बारिश के समय समस्या रहती है। इन सभी गांवों में सोलर को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे यहां पर बिजली की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांवों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर गांव बनाए जाएंगे। सोलर पैनल गांवों में लगने से बिजली की दिक्कत दूर होगी। तराई इलाके के गांवों में इसे पहले चरण में अमल लाया जाएगा। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed