फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Soil from the fields of 9539 farmers was tested during a campaign

Bahraich News: अभियान चलाकर जांची गई 9539 किसानों के खेतों की मिट्टी

Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Soil from the fields of 9539 farmers was tested during a campaign
 चित्तौरा विकास खंड में मृदा परीक्षण के दौरान मौजूद कृ​षि विभाग के अ​धिकारी। 
बहराइच। जिले भर में कृषि विभाग की ओर से मृदा परीक्षण का कार्य हुआ। इसमें अलग-अलग ग्राम पंचायतों से किसानों के खेतों से नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद किसानों से मृदा परीक्षण कर ही खेती करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कृषि विकास योजना के तहत नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के तहत सभी विकासखंडों में चयनित 20 ग्राम पंचायतों में मृदा नमूना भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को विशेष अभियान चलाकर खरीफ सीजन के कुल लक्ष्यों को तिथिवार शत-प्रतिशत मृदा नमूना संकलन का कार्य किया गया। नामित नोडल अधिकारी के सामने ग्राम पंचायतों में मृदा नमूना संग्रहीत कराया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्रो के प्रक्षेत्रो का नमूना ग्रहित किया गया। जिले में 196 ग्राम पंचायतों से 9539 किसानों के खेतों से नमूना संग्रहित किया गया। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि भूमि की उर्वरा शक्ति नापने का माध्यम मिट्टी की जांच कराने से ही पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed