{"_id":"5f60f10f8ebc3e57c42f2603","slug":"social-distancing-stripped-in-the-service-week-program-bahraich-news-lko540321942","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह कार्यक्रम में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह कार्यक्रम में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
बहराइच। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए मेडिकल कॉलेज में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। रजिस्ट्रेशन व जांच कराने के लिए भी लोग एक-दूसरे से सटे हुए नजर आए। नियमों की अनदेखी करते हुए पीएम के सेवा सप्ताह कार्यक्रम को मनाया गया।
भाजपा कार्यकर्ता पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इसी के तहत चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लगभग 75 जरूरतमंदों को चश्मे दिए गए। चश्मा पाने के लिए लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे। मेडिकल कॉलेज में आने से लेकर रजिस्ट्रेशन व वितरण तक कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना से बचने की अपील तो की गई, लेकिन खुद उल्लंघन करती रहीं। शायद इसका ख्याल रखना वह भूल गईं। इस मौके पर महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक राम चंदर चौधरी, महामंत्री संजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष विपिन यज्ञसैनी, अजय सिंह, मंजू निगम, अजीत सिंह, उर्मिला शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, नीलेश जैन, अमित श्रीवास्तव, आकाश सोनी, मनीष रस्तोगी, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजीत चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो शूट के दौरान याद आई सोशल डिस्टेंसिंग
कार्यक्रम के दौरान जब फोटोग्राफी शुरू हुई तो सबको एक साथ आसपास देखकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि थोड़ा दूर-दूर हो जाओ। जिससे फोटो में सोशल डिस्टेंसिंग दिखे। मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर सोशल डिस्टेंसिंग का दिखावा साबित करने के लिए फोटो वायरल की गई।