{"_id":"58da984b4f1c1bc96863d9c7","slug":"so-take-action-on-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर कार्रवाई करें एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर कार्रवाई करें एसओ
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में बैठक करते आर्ईजी जाोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के नए फरमानों को लेकर मंगलवार को आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला स्तर पर एंटी माफिया सेल गठित करने के साथ माफिया पर शिकंजा कसने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनने के बाद पुलिस अधिकारियों को जनता को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन मोहित अग्रवाल जनपद पहुंचे। यहां आईजी ने पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
आईजी ने बताया कि अनाज, भू माफिया, वन तस्कर, खनन माफिया आदि पर शिकंजा कसने के लिए एसपी के निर्देशन में एक एंटी माफिया सेल का गठन किया जा रहा है। यह सेल थाना क्षेत्रों में अवैध कामों की सूचना मिलने पर छापेमारी करेगी।
विज्ञापन
अगर घटना की पुष्टि होती है, तो संबंधित थानाध्यक्ष की मिलीभगत मानते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी। माफिया का कोई राज नहीं चल सकेगा। इसके अलावा हर थाने में एंटी रोमियो स्क्वॉयड गठित होगा।
स्कूलों में छात्राओं को रोमियो के खिलाफ कार्रवाई और अन्य जानकारियों के लिए सेमिनार का आयोजन होगा। पुलिस कर्मी प्रतिदिन पैदल गश्त को भी निकलेंगे। थानों में सफाई के लिए हर पुलिस कर्मी सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करेगा।
किराएदारों के सत्यापन के लिए भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में अवैध टैक्सी व टैंपो स्टैंडों पर कार्रवाई के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी व देवेंद्र नाथ, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र, सीओ महसी एपी सिंह, रिसिया के एसके यादव, आनंद भदौरिया आदि मौजूद रहे।