फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested with huge amount of cosmetic

भारी मात्रा में कॉस्मेटिक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with huge amount of cosmetic
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने कॉस्मेटिक सामान के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद सामान की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। सामान को रुपईडीहा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना कस्टम दिए सामान लेकर नेपाल सीमा में जा रहा था। उसे जवानों ने पकड़ लिया। रुपईडीहा बीओपी के सहायक कमांडेंट एलके गरवा ने बताया कि इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की अगुवाई में गश्ती के दौरान जवानों ने कॉस्मेटिक सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान एजाज पुत्र इकराम निवासी नवाबगंज चौराहा के रूप में हुई है। बरामद सामान को कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम ने सामान को सीज कर दिया है। सहायक कमांडेंट ने बताया कि बरामद कॉस्मेटिक की कीमत 50280 रुपये है। इसमें सौंदर्य के विभिन्न प्रकार के सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed