फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested with 46 grams of smack

46 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 46 grams of smack
रुपईडीहा में स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त गश्त के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 46 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवान मंगलवार को रुपईडीहा थाने की पुलिस के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

एसएसबी के इंस्पेक्टर रमेश कुमार व थाने के उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा की संयुक्त टीम चकिया रोड मोड़ के पास पहुंची, तभी एक युवक नेपाल से आता दिखाई दिया। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान नर बहादुर सुनार निवासी वार्ड नंबर एक साईं गांव जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।

कमांडेंट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 46 लाख रुपये है। अभियान में एसएसबी के अवधेश कुमार, विजय पांडेय, सगीर अहमद, पुलिस बल के आरक्षी अशोक यादव, अंशु दूबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed