फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smake smuggler arrest

Bahraich News: डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
smake smuggler arrest
रुपईडीहा(बहराइच)। निकाय चुनाव को लेकर जारी तलाशी में रुपईडीहा पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को रुपईडीहा पुलिस गश्ती व चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मी रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड, बाजार आदि स्थानों पर संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे माल गोदाम के सामने से नेपाल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध को रोक कर जानकारी ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि तलाशी में संदिग्ध के पास से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर की पहचान घसियारन मोहल्ला निवासी अनवर खान के रुप में हई है। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed