{"_id":"60f9af878ebc3e1eb45d0e30","slug":"smack-smuggler-caught-by-stf-left-for-jail-bahraich-news-lko588028272","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, जेल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, जेल रवाना
विज्ञापन
रिसिसामोड़ (बहराइच)। स्मैक की तस्करी करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे तस्कर को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके पास से स्मैक बरामद हुआ है। एसटीएफ ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ के निर्देश पर एसआई धर्मवारी शाही दलबल के साथ जटेशर तिराहे के पास एसओजी टीम के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए चर्चा कर रहे थे। तभी लखनऊ से एसटीएफ के एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओजी, एसटीएफ व थाने की टीम चर्चा करते हुए इटकौरी तिराहे के पास पहुंची तो देखा कि एक युवक टीम को देखने के बाद भागने लगा।
टीम को शक हुआ तो उसे दौड़ाकर पेट्रोल पंप से 50 मीटर पहले दबोच लिया गया। तलाशी ली गई तो उसके पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान हुसैनपुर मोहम्मदपुर निवासी जमाल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)