फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six thousand blankets will be given to the poor

गरीबों को दिए जाएंगे छह हजार कंबल

Thu, 10 Dec 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Six thousand blankets will be given to the poor
बहराइच। तराई में बढ़ रही ठंड से परेशान गरीबों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए शासन से 30 लाख रुपये आवंटित किए गए थे, जिससे जिला प्रशासन ने छह हजार कंबलों की खरीद की है। गाजियाबाद की एक कंपनी से कंबल खरीदे गए हैं। हर तहसील को एक-एक हजार कंबल भेजे जा रहे हैं, जहां से यह कंबल जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

तराई में अचानक आए मौसम में बदलाव से कोहरा घना हुआ है। वहीं ठंड भी बढ़ रही है। तराई में बढ़ रही ठंड को देखते हुए शासन ने बहराइच जिले को कंबल खरीद के लिए 30 लाख रुपये आवंटित किए थे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी, जिसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया था। गाजियाबाद की एक कंपनी की ओर से सबसे कम दर दी गई थी। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में बढ़ रही ठंड को देखते हुए शासन के निर्देश पर पहले चरण में छह हजार कंबलों की खरीद की गई है। जिले की मोतीपुर, पयागपुर, कैसरगंज, महसी, सदर और नानपारा तहसील को एक-एक हजार कंबल की आपूर्ति की जा रही है। यह सभी कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

319.50 रुपये में एक कंबल
अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि गाजियाबाद की कंपनी की ओर से जो कंबल भेजे जा रहे हैं, वह शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुरूप ही होंगे। इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं। एक कंबल 319.50 रुपये में पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर और होगी खरीद
अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि कंबल की खरीद पहले चक्र में छह हजार की गई है। अगर आगे जरूरत पड़ती है, तो बजट उपलब्ध है। इससे और कंबल भी खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed