{"_id":"5d5ada888ebc3e89880c78b1","slug":"six-policemen-absent-from-security-duty-suspended-bahraich-news-lko477059517","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा ड्यूटी से नदारद छह पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा ड्यूटी से नदारद छह पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे और सीओ महसी शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से बंदी सुरक्षा पेशी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की आकस्मिक जांच की। इस दौरान ड्यूटी से छह पुलिसकर्मी नदारद पाए गए। इन सभी को रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
जिला कारागार से बंदियों को प्रतिदिन सिविल कोर्ट पर पेशी के लिए लेे जाया जाता है। इन बंदियों की सुरक्षा के दौरान पेशी ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। पुलिस लाइन से यह सभी पुलिसकर्मी जिला कारागार से बंदियों के वाहन के साथ चलते हुए सिविल कोर्ट तक जाते हैं।
सोमवार को हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, सिपाही कृष्णचंद्र सिंह, सुरेंद्र ओझा, दिलीप कुमार, मित्रपाल सिंह व महिला आरक्षी काजल गौड़ की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद की ओर से संयुक्त रूप से इनकी जांच की गई तो सभी पुलिस कर्मी मौके से नदारद मिले।
विज्ञापन
दोनों सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने ड्यूटी से नदारद मिले छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी की ओर से की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।