फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six injured in dog attack; two in serious condition.

Bahraich News: कुत्ते के हमले में छह घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six injured in dog attack; two in serious condition.
कुत्ते के हमले में घायल बच्चे।
चरदा। थाना रुपईडीहा अंतर्गत सोरैहिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक कुत्ते ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। इसमें से एक मासूम व एक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी विभांशु मिश्रा (8) बृहस्पतिवार को अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ व पैर में गहरे जख्म हो गए। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। उन्होंने घायल विभांशु को चरदा सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने विभांशु को घर भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद गांव निवासी मासूम पुष्पा (2) पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर जख्म हो गए। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां गए, जहां पुष्पा के हाथ में 12 टांके लगाए गए। इसके साथ ही कुत्ते ने गांव के ही अन्य चार लोगों के साथ ही एक मवेशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

कुत्ते के हमले में घायल बच्चे।

कुत्ते के हमले में घायल बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed