फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six injured in accidents, woman's condition critical

Bahraich News: हादसोंं में छह घायल, महिला की हालत गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six injured in accidents, woman's condition critical
बिछिया में पेड़ से टकराई बस।
बहराइच/बिछिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

खैरीघाट के मकरांतपुर विश्रामपुरवा निवासी उर्मिला देवी (50) मंगलवार को रिश्तेदारी में गई थीं। वहां से वह पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान नानपारा मार्ग पर उन्हें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उर्मिला को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅ. शिवम मिश्रा ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

वहीं कैसरगंज में सोमवार शाम बहराइच-लखनऊ हाईवे पर अचेहरा के पास बोलेरो व ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार मोहित, कृपाराम, अमन व सोनू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्तिहा में मंगलवार सुबह मुर्तिहा-ककरहा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक निजी बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार पकड़िया पुरवा निवासी खुशीराम (50) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed