{"_id":"5fd100648ebc3e3b884c94d7","slug":"six-corona-positive-found-in-bahraich-bahraich-news-lko554005782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मिले छह कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मिले छह कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बुधवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें चित्तौरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनको लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में लगाए गए कैंपों में कुल 331 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसके साथ ही 249 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें छह लोग पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चित्तौरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। तीनों को लेवल टू अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जरवल, बलहा व शिवपुर में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है।
उधर जिले में लगे स्वास्थ्य कैंप में टीम की ओर से कोरोना जांच की गई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 64 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 45 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 55 लोगों की एंटीजन जांच हुई वहीं 49 का सैंपल लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 36 का सैंपल लिया गया। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 76 की एंटीजन जांच हुई और 43 का सैंपल लिया गया। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 38 की एंटीजन जांच की गई और 24 का सैंपल लिया गया।
सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 58 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 52 की आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 331 लोगों की एंटीजन जांच हुई। वहीं 249 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया।