फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six beneficiaries of PM housing found ineligible, will be recovered

पीएम आवास के छह लाभार्थी मिले अपात्र, होगी वसूली

Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six beneficiaries of PM housing found ineligible, will be recovered
बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी दस्तावेज लगाकर पीएम आवास लेने वाले छह लाभार्थियों के नाम का खुलासा है। अब अपात्रों से धन की वसूली की जाएगी। पीएम आवास में हुए फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

महसी ब्लॉक के मैकूपुरवा निवासी तालुकदार व अन्य पांच ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले का निस्तारण करने के लिए डीएम को जांच करने के निर्देश दिए। 13 अक्तूबर को जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ता तालुकदार, रिखीराम, कुसुमा, छबीले व शत्रुघन की शिकायत पर सुनवाई की, जिसमें तालुकदार एवं छबीले अपात्र पाए गए, जबकि अन्य तीन याची तकनीकी कारणोंवश अपात्र पाए गए। सुनवाई के दौरान अपात्र होने की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता तालुकदार एवं अन्य ने डीएम से बताया कि जिस आधार पर मुझे अपात्र घोषित किया गया है। उसी आधार पर गांव के आठ लोगों को आवास मिला है।
विज्ञापन

डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ से जांच करा दी। जांच में पाया गया कि चिंताराम, हसन अली, नागरजीत, सुरेश, मैसरा व मेवालाल अपात्र हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने इन छह अपात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी से वसूली कराने को भी कहा। साथ ही दोषी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed