फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shutter cut bullion goods worth six lakhs from shop

शटर काट सराफा दुकान से उड़ाया छह लाख का माल

Tue, 28 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shutter cut bullion goods worth six lakhs from shop
मोतीपुर के बलई गांव में सराफा की दुकान में चोरी के बाद टूटा शटर। - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। बलई गांव में स्थित सराफा की दुकान का शटर काटकर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने वारदात को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में भी हुई चोरियों का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। इससे लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा निवासी अकरम पुत्र हाजी असलम और अब्दुल सलाम पुत्र हाजी अब्दुल कयूम की सराफा की दुकान नेपाल सीमा से सटे बलई गांव बाजार में है। प्रतिदिन की तरह रविवार को दोनों व्यापारी दुकान बंद कर मिहींपुरवा घर चले गए। सोमवार देर रात चोरों ने सराफा की दुकान का शटर काट दिया। इसके बाद चोर दुकान में रखे लॉकर का ताला तोड़ कर 75 हजार रुपये व जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक छह लाख से अधिक की संपत्ति चोर समेट ले गए हैं। दोनों व्यापारियों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चोरों ने जेवरात के डिब्बे खेतों में फेंक दिए। चोरी की वारदात से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि निरंतर चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन मोतीपुर पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। छह माह पूर्व भी चोरियां हुई थीं। व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ नाम के लिए पुलिस ड्यूटी कर रही है। इससे सिर्फ व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। सभी ने चोरियों का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed