फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shushma should give resignation : sanjay singh

सुषमा स्वराज को इस्तीफा दे देना चाहिए : संजय सिंह

Mon, 15 Jun 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 15 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ललित मोदी को बचाने में सबसे बड़े झूठ का सहारा ले रहीं हैं। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। सुषमा स्वराज के पति और ललित मोदी के बीच दोस्ताना संबंध हैं। उनकी बेटी ललित मोदी के लायर्स ग्रुप में काम करती है। यह बातें आप प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को शहर के अनंत लान में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि जिस मानवता के आधार की बात सुषमा स्वराज कर रहीं हैं उसी मानवता के तहत क्या दाऊद इब्राहिम, अबू सलेम,और बबलू श्रीवास्तव को भी छूट देंगी। दिल्ली के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह की फर्जी डिग्री पर संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार राम शंकर कठेरिया, स्मृति इरानी सहित तमाम नेताओं की फर्जी डिग्री की जाँच कराये फिर पता चलेगा की कौन दोषी है। मोदी पर हमला बोलते हुए कहा की दिल्ली में हुई भाजपा की करारी हार को मोदी नहीं पचा पा रहे हैं और इसीलिए बौखला कर दिल्ली की सरकार को लगातार अस्थिर करने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में कल से पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed