फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti

आग से गेहूं की 50 एकड़ फसल जलकर राख

Sat, 23 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
आग से 50 एकड़ गेहूं व पांच घर राख
विज्ञापन

- अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
फोटो 22 से 25 में है।
खैरीघाट/बौंडी/महसी (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेला कला के तेलियनपुरवा व थाना बौंडी क्षेत्र में आग लगने से लगभग 15 कच्चे मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से मकानों में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग की लपटें विकराल रूप धारण करने लगीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, तहसील महसी अंतर्गत घाघरा के कछार में आग लगने से ग्रामीणों की लगभग 50 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।

विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत चंदेला कला के तेलियनपुरवा में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें पांच कच्चे मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीण बेचे के घर से दोपहर में आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग की लपटें देख बचाव की गुहार लगाई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे बाबू, पहलवान, बाऊर व देशराज के मकान भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शुभम यादव ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को मुहैया कराई है। आग लगने से लगभग तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। उधर, तहसील महसी के घुरेहरीपुर व बिसवां बांध पर रह रहे कटान पीड़ितों के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। साथ ही घाघरा के कछार में आग लगने से दर्जनों किसानों की लगभग 50 एकड़ से अधिक की गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल रिजवान अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आंकलन करते हुए पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed