फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti

ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
बहराइच। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। चोरी की चार बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली में तैनात एसआई अशोक कुमार दलबल के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल गेट पर एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होने की बात बताई। नगर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान श्रावस्ती जिले के सोनवा थानाक्षेत्र के भरथा गांव निवासी छोटू के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य बाइक बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed