फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Short film on Katarniaghat to be screened in Lucknow

बहराइच: लखनऊ में दिखाई जाएगी कतर्नियाघाट पर लघु फिल्म

Thu, 09 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Short film on Katarniaghat to be screened in Lucknow
बहराइच। लखनऊ में शुक्रवार से होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में अन्य कार्यक्रमों के साथ ही कतर्नियाघाट संरक्षित वन्य क्षेत्र पर बनाई डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को कतर्नियाघाट की विशेषताओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट सम्मेलन में मुख्यमंत्री समेत अन्य वक्ताओं के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके साथ ही ओडीओपी योजना के तहत जिले में चयनित गेहूं के डंठलों की कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में आने वाले लोगों को कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराने के लिए डाक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि पौष्टिक अनाज (मोटा अनाज)को बढ़ावा देने के लिए इससे बने ही व्यंजन अतिथियों को परोसा जाएगा। इसके साथ ही शहर के व्यापारी मोटे अनाजों से बनी सामग्री की गैलरी भी लगाएंगे। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारी, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed