फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   short circuit in bakery shop and godown

शॉर्ट सर्किट से बेकरी और गोदाम राख

Fri, 11 Sep 2015 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 11 Sep 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे में एक बेकरी और गोदाम में गुरुवार देर रात आग लग गई। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंचा, जिसके चलते  दुकान में रखी नकदी, बेकरी का सामान, कच्चा माल सब राख के ढेर में तब्दील हो गया। मशीनें भी जल गई हैं।
विज्ञापन


लपटों की चपेट में आकर आसपास की दुकानों के भवन भी दरक गए हैं। बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


नानपारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा निवासी रईश अहमद अंसारी बेकरी का कारोबार करते हैं। मुख्य बाजार में सिनेमा हॉल के निकट स्थित प्रतिष्ठान के एक हिस्से में दुकान व दूसरे हिस्से में गोदाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात 10 बजे के आसपास रईश अपने बेटे जावेद के साथ दुकान बंद कर कुछ दूरी पर स्थित घर चले गए। रात 1:30 बजे के आसपास बाजार के लोगों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना रईश को दी।

रईश और जावेद तत्काल मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। बाजार के लोगों ने थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन केंद्र को खबर की। लेकिन, नानपारा से मिहींपुरवा पहुंचने में दमकल को दो घंटे लग गए।


इस दौरान बाजार के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान के कैश काउंटर में रखे 40 हजार रुपये, लगभग चार लाख का बेकरी का सामान, डेढ़ लाख रुपये मूल्य की पैकिंग पॉलीथीन, फ्रीजर व अन्य मशीनें राख हो गईं।

बेकरी के बगल में स्थित किराना व्यवसायी मुन्नूलाल मदेशिया और सराफा व्यवसायी रमेश सोनी की दुकानें भी आग के कारण दरक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed