फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shiva Gautam and Dharamraj shot dead Baba Siddi Know what family said

Baba Siddique Murder: कबाड़ का काम करने मुंबई गए थे शिवा-धर्मराज, फिर कैसे बने हत्यारे?; जानें क्या बोले परिजन

Sun, 13 Oct 2024 04:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

मुंबई में शनिवार रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में यूपी के बहराइच जिले के दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि वह कबाड़ का काम करने मुंबई गए थे। दोनों की वहां क्या बात हुई... कैसे क्या हुआ इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Shiva Gautam and Dharamraj shot dead Baba Siddi Know what family said
आरोपी शिवा और धर्मराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोपी शिवा गौतम की मां ने बताया कि होली के बाद शिवा मुंबई गया था। आठ दिन पहले उससे बात हुई थी। उन्होंने बताया कि सुबह लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी। शिवा की मां ने बताया धर्मराज और शिवा दोनों मुंबई थे, उन दोनों के बीच क्या बात हुई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। धर्मराज घर में मछली बेचने का काम करता था। वहीं, शिवा दिहाड़ी मजदूरी करता था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, आरोपी धर्मराज की मां ने बताया कि धर्मराज कबाड़ का काम करने मुंबई गया था। बताकर नहीं गया था। किसी के साथ बैग लेकर चला गया था। करीब 22 दिन पहले बात हुई थी, तब हालचाल पूछा था। मां ने बताया कि उसने रुपये के लिए पूछा तो मैंने कहा कि अगर हों तो दे देना न हों तो कोई बात नहीं। दिवाली में घर आने की बात कही थी। धर्मराज ने गांव के ही स्कूल से पांच तक पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मराज कश्यप पुत्र राधे कश्यप, छह भाइयों में सबसे छोटा भाई है। पिता और बड़ा भाई मछली बेचते हैं। दूसरा भाई ठेला लगाता है। तीसरा भाई कपड़े की दुकान पर मजदूरी करता है साथ ही और भी भाई मजदूरी करते हैं। चार बड़े की भाई  शादी हो गई है। धर्मराज और एक और भाई की शादी नहीं हुई है। इन लोगों के पास खेती न के बराबर है।

मजदूरी करने गया था
धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले हैं। एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड फिलहाल नहीं मिला है। दोनों सामान्य परिवार के हैं और मजदूरी करने मुंबई गए थे। दोनों के बारे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।


दोनों ही सामान्य परिवार से
मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में यूपी के दो शूटरों के नाम सामने आ रहे हैं। इस घटना में शामिल धर्मराज कश्यप और शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम दोनों कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई कमाने गए थे। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यह दोनों ही सामान्य परिवार के लोग हैं। अभी तक नियमित रूप से यह परिवार के साथ जुड़े हुए भी थे। पुलिस घर पहुंचकर परिवार से बात कर रही है। साथ ही यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के बारे में परिवार के पास क्या जानकारी है। 

हत्या के लिए पटाखों का फायदा उठाया
महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, इस हत्याकांड को लेकर नया दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पटाखों का फायदा उठाया। दरअसल, दशहरे के मौके पर जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे, तभी उनकी हत्या की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed