फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shiv Sena protests against Hindu leader's assassination

हिंदू नेता की हत्या के विरोध में शिव सेना ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena protests against Hindu leader's assassination
बहराइच में मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते शिवसेना के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में मंगलवार को शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन भेजकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान व शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओें ने कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू नेता कमलेश तिवारी की जघन्य हत्या की निंदा करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि कमलेश तिवारी के परिवार को आजीवन वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व सुरक्षित स्थान पर आवास, दोनों पुत्रों को योग्यतानुसार नौकरी, कमलेश के परिवारीजनों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की एनआईए जांच, हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी कर त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट पर मुकदमा चलाया जाए। ज्ञापन भेजने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कमलेश तिवारी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को हटाना बड़ी चूक थी। हिंदू नेता की हुई जघन्य हत्या से देश के हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इस मौके पर मनोज सिंह, उमाशंकर तिवारी, रामराज तिवारी, रोशनलाल नाविक, अभिषेक गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, गिरधारी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed