फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seek help from the helpline in an awkward situation

विषम हालात में हेल्पलाइन से मदद लें छात्राएं

Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Seek help from the helpline in an awkward situation
कैसरगंज के हुकुम सिंह इंटर कालेज में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विषम हालात में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर लगाकर पुलिस की मदद लें। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं शिकायती पत्र बालिका सुरक्षा पेटिका में डालें। उसका समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कैसरगंज स्थित हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता रहे। थानाध्यक्ष ने बालिकाओं को विषम परिस्थितियों व सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 112, 108 व 102 डायल करने को कहा। एसओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करेगी। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय संबंधित सुरक्षा, अध्ययन, पठन-पाठन आदि की समस्या के लिए शिकायती पत्र लिखकर बालिका सुरक्षा पेटिका में डालें या उन्हें स्वयं दें। उसका निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सलमान अली, महिला सिपाही रानी वर्मा, ऊषा, पूनम, उप प्रधानाचार्य तेज नारायण ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी वीपी सिंह ने किया। अंत में व्यवसायी सिराज अली ने मॉस्क व सैनिटाइजर का वितरण छात्राओं में किया। इस दौरान अर्जुन सिंह, दिनेश प्रताप, ध्रुव कुमार, लाल बहोरन मौर्या, संपूर्णानंद गुप्ता, भरत जी अवस्थी, रमेश कुमार, कमरुद्दीन, रामसूरत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed