{"_id":"635eb3f71644c179d71c09fe","slug":"seeing-the-medicine-outside-the-dm-was-upset-reprimanded-bahraich-news-lko65486956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा देख बिफरे डीएम, फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा देख बिफरे डीएम, फटकारा
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा बाहर की लिखी गई दवा के बार
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर जमीनी हकीकत को परखने के लिए डीएम ने रविवार को खुद औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम के सवाल पर वार्ड नंबर एक में भर्ती मरीज की महिला तीमारदार ने बाहर से दवा लिखने की पुष्टि की। यहीं नहीं महिला ने बाहर से लाई गई दवा को डीएम को दिखाया। बाहर की दवा दिखते ही निरीक्षण के दौरान मौजूद सीएमओ के होश उड़ गए। डीएम ने पूरे मामले में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड में अंधियारा होने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई।
अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में मेडिकल कॉलेज में लिखी जा रही बाहर की दवाएं शीर्षक ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर हकीकत जानने के लिए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र रविवार को लगभग 12.00 बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। निरीक्षण के दौरान डीएम अन्य जानकारियां लेने के साथ ही बार-बार बाहर से लिखी जा रही दवाएं के बारे में पूछ रहे थे। जैसे ही डीएम निरीक्षण करते हुए वार्ड नंबर एक में पहुंचे और सवाल किया। वैसे ही एक महिला तीमारदार ने कहा कि साहब! डॉक्टर ने हमें बाहर की दवा लिखी है। महिला तीमारदार अपने हाथों में दवा लेेकर डीएम को दिखाने लगी। बाहर की दवा देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। डीएम ने महिला तीमारदार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और बाहर से संबंधित दवा लिखने वाले चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
मैं भी डेंगू को हराकर आया हूं
इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती डेंगू मरीज से डीएम ने वार्ता की। वार्ता के दौरान मरीज थोड़ा नरबस दिखा तो डीएम ने साहस दिलाते हुए हिम्मत बंधाया और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, हमने भी डेंगू को हराया है। हौसला कायम रखो। जल्द ठीक होकर अपने घर जाओगे। आपके इलाज के लिए हम लोग आपके साथ हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक से तलब किया स्पष्टीकरण
डीएम ने बताया कि चिकित्सक डॉ. अमर सिंह के बारे में निजी चिकित्सालय में ओपीडी करने संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मेडिकल कॉलेज में तैनात सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
एक मरीज के पास मिली बाहर की दवा
बिना किसी को बताए अस्पताल का औचक निरीक्षण करने आया हूं। एक केस मेरे सामने आया है। परीक्षण करूंगा कि क्या ये अल्टरनेट इसकी दवाई है या नहीं है और किस डॉक्टर ने लिखा है, उसको हम सचेत करेंगे और उससे स्पष्टीकरण प्राप्त करेंगे। भविष्य में अगर कोई इसकी पुनरावृत्ति करेगा तो संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेंगे। डेंगू को लेकर तैयारियां पूरी हैं। भर्ती होने वाले मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। -डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम बहराइच