{"_id":"595e7a1f4f1c1b96798b46ef","slug":"sdm-went-to-rajkumari-s-house-and-asked","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने राजुकमारी के घर जाकर पूछा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने राजुकमारी के घर जाकर पूछा हाल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी-मौत से जूझ रही नवाबगंज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बरातीलाल पटवा की पुत्र वधू राजकुमारी के घर गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी नानपारा एसपी शुक्ला पहुंचे। उन्होंने राजकुमारी का हालचाल पूछकर उन्हें 5100 रुपये और खाद्यान्न दिया। साथ ही चार सदस्यीय राजस्व टीम को स्वास्थ्य की निगरानी के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सेनानी बरातीलाल पटवा की पुत्र वधू राजकुमारी फांकाकसी के बीच जिंदगी गुजार रही है। अरसे से वह भीख मांगकर जीवनयापन करती थी। लेकिन पांच माह से तबियत खराब होने के बाद से उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। दो जून की रोटी भी नहीं मिल पा रही थी। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से किया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम एसपी शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्र वधू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन यहां से पुत्र ने पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए मां राजकुमारी को डिस्चार्ज करा लिया था। लेकिन स्थिति अभी ठीक नहीं है। इसकी सूचना मिलने के बाद गुरुवार को एसडीएम एसपी शुक्ला टीम के साथ नवाबगंज कस्बे में राजकुमारी के घर पहुंचे और उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन
परिवार के लोगों को समय से दवा खिलाने की बात कही। इसके बाद राजकुमारी को 5100 रुपये, दाल, चावल, चीनी, आटा समेत लगभग एक क्विंटल खाद्यान्न दिया। एसडीएम ने कहा कि चार सदस्यीय राजस्व टीम को राजकुमारी के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन की अपडेटिंग मांगी गई है। अगर जरूरत हुई तो चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी जाएगी।