फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Scorched old death, daughter-in-law and grandson arrested

झुलसी वृद्धा की मौत, बहू व पौत्र गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Scorched old death, daughter-in-law and grandson arrested
बिछिया (बहराइच)। गड़रियनपुरवा गांव में मंगलवार को एक वृद्धा को बहू ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बहू और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बहू ने जमीन के लालच में सास को जलाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम गड़रियनपुरवा निवासी गुट्टी देवी (75) पत्नी गयादीन मंगलवार की शाम अपने हल्दी के खेत में काम कर रही थी। तभी उसकी बहू कुसुमावती मौके पर पहुंच गई। उसने पेट्रोल डालकर सास को जला दिया। गंभीर हालत में गुट्टी देवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि गुट्टी देवी के दामाद धनीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहू कुसुमावती व उसके बेटे मोहित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुट्टी देवी के पति की मौत सात साल पहले हो गई थी। उसके बेटे बहराइची के नाम जमीन की वरासत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी भी मौत होने पर वृद्धा ने पांच बीघा जमीन अपनी बेटी गुनरिया के नाम बैनामा कर दिया था। उसके पास अब छह बीघा खेत बचा था। बहू को आशंका थी कि यह जमीन भी सास बेटी के नाम कर देगी। इसी आशंका को देखते हुए उसने अपनी सास की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed