{"_id":"6ad50d6075939ef3c500bfda","slug":"scholarship-exam-showed-the-way-steps-taken-toward-shaping-a-bright-future-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158842-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छात्रवृत्ति परीक्षा ने दिखाई राह, भविष्य संवारने बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छात्रवृत्ति परीक्षा ने दिखाई राह, भविष्य संवारने बढ़े कदम
विज्ञापन
शहर के केडीसी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद मौजूद छात्र-छात्राएं व अन्य।
बहराइच। छात्रवृत्ति परीक्षा ने राह दिखाई तो भविष्य संवारने के लिए कदम बढ़ चले। इन्हीं भावनाओं के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 की परीक्षा में प्रतिभागी शामिल हुए। रविवार को किसान पीजी कॉलेज में हुई इस परीक्षा के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं। परीक्षा निर्धारित समय सुबह 11 बजे शुरू हुई जबकि विद्यार्थी नौ बजे से ही मुख्य द्वार पर पहुंच गए। इन्हें दस बजे से परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पूरे जिले में 726 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 385 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सर्वाधिक 118 परीक्षार्थी कक्षा 11 के रहे। इस आयोजन में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह उप प्राचार्य प्रोफेसर उस्मान, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डिमांक तिवारी, मोहम्मद आतिब, मोहम्मद काशान, अभय कुमार, माहेनूर, पायल वर्मा, इकरा, कायनात, निदा, प्राची मिश्रा, आतिया, आशफा तहसीन, गौरी यज्ञसैनी, आफरीन, मुनज्जा, फिरदौस तथा खुशनुमा का सक्रिय योगदान रहा।
- प्रश्न पत्र काफी संतुलित और बेहतर रहा। परीक्षा देकर काफी कुछ सीखने को मिला। -अर्चना, नानपारा
- इस परीक्षा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को और पुख्ता कर दिया। यह एक अच्छा अनुभव रहा। -पूजा देवी, सुल्तानपुर
- कुछ प्रश्न चौंकाने वाले थे तो कुछ परंपरागत, कुल मिलाकर परीक्षा में शामिल होना सार्थक रहा। - रेशमी, बहराइच
- प्रश्न पत्र में जहां वाक्य विन्यास था वहीं सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी काफी सोंच-समझकर चयनित किए गए। - दीपिका त्रिपाठी, बाबागंज
बच्चों में बढ़ेगी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
अमर उजाला फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होगा और वह अपने भविष्य को संवारने में सक्षम होंगे। इस प्रकार के आयोजन में शामिल होने के बाद बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होगी और वह दूसरों के लिए भी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
-मेजर डॉ. एसपी सिंह, सचिव, प्रबंध समिति किसान पीजी कॉलेज
समन्वय और सहकारिता की भावना का होगा विकास
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिस तरह विद्यार्थियों में उत्साह दिखा उससे यह पता चला कि ऐसी परीक्षाओं का आयोजन उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थी ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं और जब ऐसी परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है तो वे अच्छा परिणाम देने को तत्पर रहते हैं।
-प्रोफेसर उस्मान, उप प्राचार्य, किसान पीजी कॉलेज