फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu is 18 cm above the red mark

Bahraich News: लाल निशान से 18 सेमी ऊपर सरयू

Tue, 19 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 19 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Saryu is 18 cm above the red mark
कटान से सरयू नदी में समाहित होता मकान।      -स्रोत : ग्रामीण
बहराइच। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने सरयू नदी को फिर उफान पर ला दिया है। सोमवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हर दो घंटे में औसतन एक सेमी की वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 3.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से महसी, कैसरगंज, नानपारा और मिहींपुरवा तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण दहशत में हैं, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां नाकाफी हैं।
विज्ञापन



नेपाल के गेरुआ व कौड़ियाला नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार रात गिरिजापुरी बैराज पर 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे सरयू ने एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार कर लिया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट बताती है कि सोमवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर सरयू का स्तर 106.23 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर 106.07 मीटर से 18 सेमी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन कटान में कमी नहीं आ रही है। महसी तहसील के जानकीनगर गांव में सरयू की लहरों ने कटान करते हुए चार घरों को समाहित कर लिया। इसी तरह अन्य गांवों में भी खेत और बगीचे नदी की भेंट चढ़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे रातभर जागकर नदी की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कहीं पानी उनके घरों तक न पहुंच जाए। किसान रामधनी ने बताया कि हर साल यही स्थिति होती है। खेत बर्बाद हो जाते हैं, घर गिर जाते हैं, लेकिन प्रशासन की मदद समय पर नहीं पहुंचती। हमें खुद ही नाव और गुजर बसर का इंतजाम करना पड़ता है।


वहीं जानकीनगर की मीना देवी ने कहा कि नदी के कटान से हमारा घर बह गया। अब हम रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। सरकार से मदद की उम्मीद है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन बाढ़ आने पर सिर्फ मदद की औपचारिकता भर निभाता है। न तो समय से नावों की व्यवस्था होती है और न ही राहत इंतजाम किए जाते हैं।



बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट एक नजर में
एल्गिन ब्रिज : वर्तमान जलस्तर 106.23 मीटर
खतरे का स्तर 106.07 मीटर
चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से पानी डिस्चार्ज - 3,37,226 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed