{"_id":"690bae1abf1e0588580f1b5f","slug":"saryu-banks-illuminated-with-11-thousand-lamps-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-139208-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 11 हजार दीपों से जगमगाया सरयू तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 11 हजार दीपों से जगमगाया सरयू तट
Thu, 06 Nov 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के मरीमाता मंदिर परिसर में देव दीपावली पर जलाए गए दीप। -संवाद
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को सरयू नदी स्थित श्री मरी माता मंदिर परिसर में द्वादश देव दीपावली बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 11,000 दीप जलाकर अज्ञानरूपी अंधकार को मिटाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. आनंद गोंड, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और बहराइच की एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, डॉ. अभिलाषा वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, एएसपी रामानंद कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सिद्धांत वाजपेयी, राजकिशोर, कृष्ण कुमार, अजय, भूपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।