फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saraf was shot for opposing the robbery in bahraich

बहराइच: लूट का विरोध करने पर सर्राफ को मारी गोली, लोगों को आता देख गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 10 Nov 2021 04:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 04:34 PM IST
सार

बहराइच के बाबागंज चौराहे के पास सराफा को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। व्यवसायी के पेट में गोली लगी है।

विज्ञापन
Saraf was shot for opposing the robbery in bahraich
पिंटू सोनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाबागंज चौराहे के पास स्थित सराफा व्यवसायी को लूटने आए नकाबपोश बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहन से दो कुल्हड़ी पुलिस ने बरामद की है। घायल सराफा व्यापारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौराहे के रामनगर मोड़ निवासी पिंटू सोनी (50) की पिंटू सराफा के नाम से दुकान है। मंगलवार की देर शाम व्यवसायी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था तभी अचानक स्कॉर्पियो सवार तीन नकाबपोश बदमाश उतरे और बंदूक के बल पर सारा सामान देने की धमकी दी। व्यवसायी ने हिम्मत दिखाते हुए सामान न देने की बात कही तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली व्यवसायी के पेट में लगी और वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी से दो कुल्हाड़ी व एक बैग बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर बाबागंज चौकी इंचार्ज व रुपईडीहा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल सराफा व्यवसायी पिंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गाड़ी पर लगा है भाजपा का झंडा
सराफा व्यवसायी को जिन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। वह स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है हालांकि अभी इस पूरे मामले पर कोई भी पुलिस का अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मीटर दूरी पर स्थित है चौकी
बाबागंज में जिस मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है। वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बाबागंज चौकी स्थित है। बावजूद इसके न तो कोई पुलिसकर्मी गश्त पर था और न ही गोली चलने के बाद मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गई। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठना लाजमी है।


की जा रही है कार्रवाई
बाबागंज चौकी क्षेत्र में सराफा व्यवसायी के साथ हुई घटना का प्रकरण संज्ञान में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed