{"_id":"f75824738155598820e2c767b6658b79","slug":"samples-of-milk-and-cheese-filled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराग दूध व पनीर के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराग दूध व पनीर के नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को विकास भवन परिसर स्थित पराग डेयरी समेत पांच स्थानों पर छापा मारा।
टीम ने पराग डेयरी से दूध और पनीर का संदिग्ध नमूना भरकर जांच के लिए विधि प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अक्तूबर व नवंबर में त्योहारों को देखते हुए डीएम अभय कुमार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को छोपेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
इसी के तहत गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेशमणि त्रिपाठी व मृत्युंजय कुमार के साथ शहर के छावनी बाजार, घंटाघर और सिविल लाइंस क्षेत्र के होटलों व मिष्ठान दुकानों में छापेमारी की। दुकानों पर कुछ मिलावट नहीं पाई गई। हालांकि, सभी को हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम विकास भवन स्थित पराग डेयरी सेंटर पहुंची तो यहां पनीर व दूध की जांच में टीम को मिलावटखोरी की आशंका हुई।
इस पर टीम ने दूध व पनीर का नमूना लेकर विधि प्रयोगशाला गोरखपुर जांच के लिए भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीशमणि ने बताया कि जांच में अगर निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होती हैं, तो संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।