{"_id":"71ff03418aafd0b80544db2d901b6b95","slug":"salikram-verma-took-charge-of-sp-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराना चुनौती : सालिकराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराना चुनौती : सालिकराम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नवागत पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने सोमवार देर शाम बहराइच के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराना चुनौती भरा काम है लेकिन इसे पूरी दृढ़ता के साथ निपटाया जाएगा।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवागत एसपी वर्मा ने बताया कि वह 1986 बैच के पीपीएस अफसर रहे हैं। सबसे पहली तैनाती उनकी मैनपुरी जिले में सीओ के रूप में हुई थी।
वर्ष 2006 बैच में प्रोन्नति देकर उनकेे आईपीएस बना दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कई स्थानों पर एएसपी का कार्यभार देखा। सीबीसीआईडी में एसपी भी रहे। वर्ष 2014 में श्रावस्ती के एसपी रहे फिर उन्हें पीटीएस गोरखपुर में तैनाती मिली।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि आम जनता की समस्या का निराकरण कर न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। क्राइम पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने अधीनस्थों को चेताते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में होने वाले अपराध के लिए जिम्मेदार होंगे।
कुर्सी संभालते किया बड़ा फेरबदल
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने जिले के कप्तान का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। ेपुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीएसआई धनंजय सिंह को जरवलरोड एसओ बनाया गया है, जबकि जरवलरोड के आरपी पांडेय को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। पयागपुर एसओ संजय सिंह को टीएसआई का प्रभार देते हुए नानपारा कोतवाल एसके त्रिपाठी को पयागपुर एसओ बना दिया गया है।
पुलिस लाइन से आरपी यादव को कैसरगंज, दरगाह एसओ शुभसूचित वर्मा को हरदी और हरदी के सरफराज को दरगाह, कैसरगंज के आलोक राव को रिसिया और रिसिया के एके सिंह को नानपारा कोतवाल, विशेश्वरगंज के छोटक यादव को रुपईडीहा का एसओ बनाया गया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी के थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।