फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rudrapur beated kalpipara by 5 wickets

रुद्रपुर ने कल्पीपारा टीम को पांच विकेट से हराया

Wed, 16 Dec 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 16 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कतर्नियाघाट (बहराइच)। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज गिरिजापुरी में शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वारिस अली रहे।

उद्घाटन मैच में रुद्रपुर उत्तराखंड ने कल्पीपारा टीम को करारी शिकस्त दी है। खिलाड़ी दुर्गेश ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वारिस अली ने बल्लेबाजी कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रुद्रपुर उत्तराखंड व कल्पीपारा के बीच खेला गया। रुद्रपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कल्पीपारा की टीम 17.2 ओवर खेल सकी और 90 रनों पर ढेर हो गई। टीम के बल्लेबाज विजय ने 39 और विराट ने 16 सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवरों के खेल में मैच जीत लिया। रुद्रपुर के बेस्ट बॉलर व बेस्ट बल्लेबाज दुर्गेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दुर्गेश ने 23 रन बनाए और छह विकेट लिए।

टूर्नामेंट के आयोजक सेवार्थ फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी डॉ. जंग हिंदुस्तानी ने रुद्रपुर के बल्लेबाज दुर्गेश को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। बताया कि गुरुवार को धौरहरा लखीमपुर व बिछिया टीम के बीच मुकाबला होगा।


फाइनल विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। एक जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर विक्की राय, अशोक कुमार, सुहेल अहमद, सूरज कुमार, अंकित शुक्ला, राजू चौहान आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed