फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roadways employees got angry at illegal vehicles and blocked the roads

Bahraich News: डग्गामारों वाहनों पर फूटा रोडवेजकर्मियों का गुस्सा, किया चक्काजाम

Tue, 08 Apr 2025 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Apr 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees got angry at illegal vehicles and blocked the roads
बहराइच के बस अड्डे पर सोमवार को चक्का जाम करते रोडवेजकर्मी।
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के पास से सवारियां ढो रहे डग्गामार वाहन संचालकों के खिलाफ सोमवार सुबह रोडवेजकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। चालकों व परिचालकोंं ने एक डग्गामार बस को घेर लिया और सड़क के किनारे बसें खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। इससे परिवहन सेवा पूरी तरह ठप हो गई और विभाग में हड़कंप मच गया। एआरटीओ, एआरएम, सीओ आदि के हस्तक्षेप पर समझौता हुआ। समझौते में कहा गया कि रोडवेज बस अड्डे के एक किमी की परिधि में किसी भी डग्गामार वाहन का संचालन नहीं होगा। इस प्रकार लगभग दो घंटे चले चक्काजाम को समाप्त किया गया। इस दौरान यात्रियों को भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से सारे नियमों को दरकिनार कर रोडवेज बस अड्डे के पास से धड़ल्ले से डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट रही है और चालकों व परिचालकों को यात्रियों की राह देखनी पड़ती है। डग्गामार वाहन संचालन पर रोक लगवाने के लिए रोडवेज चालक व परिचालक लगातार जिम्मेदार अधिकारियों से मांग कर रहे थे, लेकिन अफसर सुन नहीं रहे थे। इससे सोमवार को रोडवेजकर्मी आक्रोशित हो गए। सुबह लगभग 10 बजे चालकोंं ने रोडवेज बस अड्डे के पास बसें सड़क पर खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम से लखनऊ, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, रूपईडीहा समेत विभिन्न मार्गों पर परिवहन सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन

चक्काजाम की सूचना से यातायात प्रभारी हरेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह टीम के साथ पहुंचे और कर्मियों को समझाया, लेकिन कर्मी एआरटीओ को बुलाने पर अड़ गए। कर्मियोंं की मांग पर एआरटीओ ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से एआरएम ज्ञान चंद, एआरटीओ ओपी सिंह ने बात की। घंटों चली वार्ता के बाद कर्मियों को इस बात का आश्वासन दिया गया कि अब रोडवेज बस स्टेशन के एक किमी की परिधि में डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं होगा। इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ और यातायात बहाल हुआ। इस पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट-
बस अड्डे के सामने से यात्री बैठा रही थी डग्गामार बस
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीडी मिश्रा ने बताया कि डग्गामार वाहनों के संचालन से लगातार रोडवेज को नुकसान हो रहा था। रोडवेज कर्मी लगातार एआरएम व अन्य जिम्मेदारोंं से डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार सुबह एक डग्गामार बस रोडवेज बस अड्डे के सामने से यात्री बैठा रही थी, जिसे रोकने पर संचालक विवाद करने लगा। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने उसे घेर कर चक्काजाम कर दिया। अगर कुछ दिनों में स्थिति सही नहीं होती है तो परिवहन मंत्री से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन में मोहम्मद फारूख, मनोज द्विवेदी, तपसी राम, प्रद्युम्न सिंह, अवधेश तिवारी, हसन अस्करी आदि शामिल रहे।




सीज की डग्गामार बस
रोडवेज बस अड्डे के सामने से यात्री बैठा रही निजी बस को सीज कर दिया गया है। रोडवेज के पदाधिकारियों को एक किमी के दायरे में अवैध वाहन संचालन न होने देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने भी पूरा सहयोग करने की बात कही है।
ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed