फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roads worth rupees15 crore will be constructed across seven assembly constituencies.

Bahraich News: सात विधानसभा क्षेत्रों में 15 करोड़ से बनेंगी सड़कें

Sun, 18 Oct 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roads worth rupees15 crore will be constructed across seven assembly constituencies.
बहराइच। पूर्वांचल विकास निधि योजना (राज्यांश) के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 28 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन पर 15 करोड़ चार लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 18.457 किलोमीटर लंबाई में संपर्क मार्गों का लेपन, सीसी रोड निर्माण और इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजनाएं संबंधित विधायकों और दो एमएलसी के प्रस्तावों पर स्वीकृत हुई हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद चयनित गांवों और मजरों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। कार्य नवंबर के पहले पखवारे में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

महसी विधानसभा क्षेत्र में मरीचा-बौंडी संपर्क मार्ग पर रायपुर चौराहे से नवापुरवा होते हुए कौड़हा तक 2.137 किलोमीटर सड़क का लेपन होगा। धनावा में इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। मटेरा क्षेत्र के पूरे अलस्त खां, बौंडी फत्तेहुल्लापुर, पंडितपुरवा-भोगाजोत, मैगला, रामगांव और मुहम्मद नगर में सीसी रोड व लेपन के काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर में पुरैनी संपर्क मार्ग का 2.400 किलोमीटर नवनिर्माण, बेलमरिया-जमनही और विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर काम होगा। कैसरगंज के गोड़हिया नंबर-दो, बगहिया मुखियापुरवा, मीरपुर चिलवा और बदरौली में सीसी रोड व नाली बनेंगी।

बहराइच सदर के ऐलिहा, सदियाबाद और भिंगुरी, नानपारा के रामपुर धोबियाहार व तुलसीपुर और बलहा के मटेही कला, पकरिया दीवान, भगड़िया, राजापुर कतर्निया व कुड़वा में भी सड़क निर्माण कराया जाएगा।
कुछ सड़कों पर काम शुरू
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिन्हा ने बताया कि 28 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। कुछ सड़कों पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed