फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Road built for Rs 5.88 crores caved in within a month

Bahraich News: 5.88 करोड़ से बनी सड़क एक माह में ही धंसी

Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road built for Rs 5.88 crores caved in within a month
मटेरा (बहराइच)। जिले विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे है। इसका एक उदाहरण मटेरा में नवनिर्मित जुलाहनपुरवा-मानिकपुर मार्ग के निर्माण में देखने को मिला। कार्य समाप्ति की तिथि के मात्र एक माह के भीतर ही सड़क धंस गई। इसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण सड़क बनाने वाले ठेकेदार व जांच अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जुलाहनपुरवा-मानिकपुर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। 7.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन की ओर से 5.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ 29 सितंबर 2022 को मार्ग निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य जरवलरोड के ठेकेदार राहत अली को सौंपा गया था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य समाप्ति की तिथि 28 सितंबर 2023 निर्धारित की गई थी। जिसके एक माह बीतने के बाद ही मार्ग धंस गया। इसके बाद ग्रामीण निर्माण में मानकों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे हैं। मानिकपुर निवासी ग्रामीण राजकुमार, जोद्धी, तालुकदार, लोकनाथ आदि ने बताया कि इस मार्ग से जूड़ा, सिलेटनगंज, गुलालपुरवा, मानिकपुर, सधुवापुर, बघौली, ईटहा, गोकुलपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार व निरीक्षण करने आए जिम्मेदार अधिकारियों ने लापरवाही बरती। जिसके चलते निर्माण के एक माह में ही सड़क धंस गई। ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की है।



सरकारी धन का बंदरबांट
शासन की ओर से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के लिए भारी भरकम बजट दिया गया था। मानक विहीन निर्माण करवा कर सरकारी धन की बंदबांट कर ली गई।
- परमेश यादव, मानिकपुर
फोटो- 41

करोड़ों खर्च के बाद भी राहत नहीं
मार्ग कई महीनों से जर्जर था। काफी मांग के बाद इसे बनवाया गया था। लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब फिर से राहगीरों को जजर्र मार्ग से गुजरना पड़ेगा।

- लवकुश यादव, मानिकपुर

पहली बारिश में ही खुली पोल
प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए पांच साल की गारंटी होती है। लेकिन नवनिर्मित सड़क पहली ही बारिश नहीं झेल पाई और धंस गई।
- संतोष आर्या, ग्रामीण



होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
मानक विहीन निर्माण होने से सड़क धंस गई है। उच्चाधिकारियों को इसकी जांच कर ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- सचिन कुमार, छात्र

जुलाहनपुरवा-मानिकपुर मार्ग पर बनी सड़क धंसने के बारे में जानकारी नहीं है। दस दिन पहले वहां निर्माण कार्य चल रहा था। जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। ठेकेदार से अभी एग्रीमेंट चल रहा है। जहां सड़क धंसी है, उसे सही कराया जाएगा।
- संजीव वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, खंड -2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed