फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Risia's roads will be repaired with one and a half crore

डेढ़ करोड़ से दुरुस्त कराई जाएंगी रिसिया की सड़कें

Sun, 18 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Risia's roads will be repaired with one and a half crore
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर क्षेत्र की आबादी को जर्जर सड़कों से निजात दिलाए जाने के लिए शासन ने भेजे गए डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए 65 लाख रुपये का बजट भी रिसिया नगर पंचायत को अवमुक्त कर दिया है। नगर पंचायत ने निर्माण कार्यों की निविदा मांग ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे रिसिया के 11 वार्डों की आबादी को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

रिसिया नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी बदहाल है। रिसिया नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर, सरस्वती नगर, रविदास नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य मोहल्लों में सड़कों पर गुजरना दूभर हो रहा है। रास्तों पर गड्ढे होने के कारण क्षेत्र के लोग आए दिन नगर पंचायत प्रशासन को कोस रहे थे।
विज्ञापन

मांग भी उठ रही थी, जिसको देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद अहमद ने नगर क्षेत्र के 11 वार्डों की बदहाली व मुख्य मार्गों के किनारे लाइट की व्यवस्था किए जाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर के जर्जर मार्गों को ठीक कराए जाने के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। शासन ने 65 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया है। राशि मिलने के बाद निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं मांग ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराते हुए काम पूरा किया जाएगा।

इन मार्गों का होगा निर्माण
- रिसिया सीएचसी में इंटरलॅाकिंग सीसी मार्ग।
- स्टेशन चौराहे से रामकुमार लाट के मकान तक डामर पक्का मार्ग।
- इंदिरा नगर में हनुमान मंदिर के निकट का मार्ग।
- देवीपुरा में आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य।
सड़कों के किनारे लगेंगी स्ट्रीट लाइट
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि रिसिया नगर क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम भी किया जाएगा। जिससे रात के समय में भी लोगों को गुजरने में दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed