{"_id":"a3f5fcd31ab15a3410bbbfef4add3bfe","slug":"reversing-left-overloaded-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बस पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड बस पलटने से बची
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपईडीहा से हरिद्वार जा रही सवारियों से ओवरलोडेड रोजवेज बस शुक्रवार सुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गायघाट के पास गड्ढे में फंस गई। चालक की सजगता से बस पलटने से बची। यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर जेसीबी की सहायता से बस से निकाला गया।
रुपईडीहा से हरिद्वार और दिल्ली समेत अन्य प्रांतों व जिलों को संचालित बसों में इस समय काफी भीड़ हो रही है। इसके चलते यात्रियों को छत पर बैठाकर यात्रा कराई जा रही है। शुक्रवार सुबह रुपईडीहा से हरिद्वार जा रही बरेली डिपो की बस यूपी 25 बीटी 3046 ओवरलोड थी।
यह बस जब नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गायघाट से पहले भग्गापुरवा के निकट पहुंची तभी एक वाहन को साइड देने में बस गड्ढे में फंसकर बाएं तरफ झुक गई। इससे बस में सवार लगभग 85 यात्री सकते में आ गए। चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री छत पर सवार थे। सभी ने कूदकर जान बचाई। दोपहर तक बस मौके पर फंसी रही, जिसे जेसीबी और क्रेन से निकाला गया।