फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Reputation of BJP stalwarts at stake in civic elections

Bahraich News: निकाय चुनाव में दांव पर बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Fri, 28 Apr 2023 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Apr 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Reputation of BJP stalwarts at stake in civic elections
डोर टू डोर प्रचार में जुटे है बीजेपी विधायक व एमएलसी
विज्ञापन

सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भी लगा रखा है जोर
जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में हो रहा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों में हो रहे निकाय चुुनाव में भाजपा के दिग्गज पूरी मेहनत लगाए हुए है। कई माननीय भी अपनी प्रतिष्ठा लगाकर चुनाव में जुटे हैं। लेकिन अभी तक यहां का जो इतिहास रहा है उसमें निकाय चुनाव में बीजेपी को बहुत कम सफलता मिली है। ऐसे में इस बार चुनाव परिणाम के बाद ही यहां आगामी लोकसभा चुनाव की भी तस्वीर साफ हो सकेगी।
कहने को तो चुनाव निकाय का है लेकिन विभिन्न दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दल भी जीत के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए है। हर दल निकाय की कुर्सी को हथियाने की जुगत में लगा है। लेकिन सबसे ज्यादा जोर सत्ताधारी भाजपाई लगाए है।
विज्ञापन

सबसे दिलचस्प मुकाबला बहराइच नगरपालिका परिषद में होगा। इस बार यहां से बीजेपी जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल की पत्नी सुधा टेकड़ीवाल मैदान में है। यहां सदर विधायक अनुपमा जायसवाल से लेकर एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी विधायक पयागपुर, नानपारा विधायक रानिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर समेत सांसद अक्षयवरलाल गोंड सब नेता जोर लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी भी बीजेपी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक किए है। कैसरगंज नगर पंचायत में जीत के लिए पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी पूरा जोर लगाए है। यही हाल अन्य जगहों पर नगर पंचायत जरवल, रिसिया, मिहींपुरवा, कैसरगंज, रूपईडीहा व नगर पालिका नानपारा में भी है। यहां राजनैतिक दलों द्वारा निकाय की कुर्सी हथियाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed