{"_id":"4206eff2292e3590e72fe23026aad261","slug":"religious-procession-on-barawafaat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग निकला जुलूस-ए मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग निकला जुलूस-ए मोहम्मदी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मुसलमानों के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस-ए मोहम्मदी गुरुवार को परंपरागत तरीके से अकीदत के साथ निकाला गया।
गाजे-बाजे संग निकले जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। जगह-जगह लंगर भी तकसीम किया गया। जुलूस निकलने वाले मार्गों पर की गई सजावट आकर्षण चुराती रही। शहर के अलावा गांव और कस्बों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकला।
मुस्लिम मुसाफिरखाना में मिलाद के बाद सुबह आठ बजे सीरत कमेटी के अध्यक्ष तेजे खां की अगुवाई में जुलूस-ए मोहम्मदी निकाला गया।
ये जुलूस काजीपुरा चौराहा होता हुआ चांदपुरा स्थित टेपरहा कोठी, नानपारा बस स्टैंड, आंख अस्पताल की ओर से छावनी चौराहा व छोटी तकिया, छोटी बाजार, बड़ीहाट, पीपल तिराहा भ्रमण करते हुए घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुआ। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने जुलूस का स्वागत किया।
जगह-जगह लगे स्टॉल पर जुलूस में शामिल लोगों को जलपान भी अकीदत के साथ मुहैया किया गया। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने नात व मनकबत पढ़कर नजराने अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
जुलूस में अंजुमन सीरत सहाबा, अंजुमन मुस्तफा, अंजुमन गुलजारे रसूल, अंजुमन रजाए मुस्तफाए, अंजुमन दीने मुस्तफा समेत कई अन्य ने शिरकत की।
इस दौरान सीरत कमेटी के सदस्य सईद अहमद, सुलेमान खान, अब्दुल हमीद शाह, फहीम, राजे मिर्जा, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद हनीफ कज्जन आदि लोग शामिल रहे।
साफा बांध किया स्वागत
जुलूस-ए मोहम्मदी के छावनी बाजार पहुंचने पर दरगाह प्रबंध समिति अध्यक्ष शमशाद ने प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह की साफापोशी की। इसके बाद नपाप अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का परंपरा के मुताबिक साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अभय कुमार, एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी अनूप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।