फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   relief from waterlogging

Bahraich News: एक करोड़ से दूर होगी जलभराव की समस्या

Fri, 16 Feb 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
relief from waterlogging
नानपारा (बहराइच)। नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिल सकेगी। इसके लिए जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 27 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके साथ नगर पालिका परिषद ने कार्य कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि नगर जल निकासी की व्यवस्था को सही करने के लिए बोर्ड बैठक में पक्का नाला निर्माण की कार्य योजना बनाई गई थी। इसके तहत 15वें वित्त आयोग से जलनिकासी के सात स्थानों पर पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। नालों के किनारे दीवार भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के साथ एक करोड़ 27 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके बाद टेंडर कराने की कवायद शुरू की गई है। नाले बनाने का काम बरसात से पहले पूरा करने की तैयारी। नानपारा में वार्ड नंबर 10 कसाई टोला में ट्रांसफार्मर से राजा की बाग के आगे तक का नाला का निर्माण व कतर्नियाघाट रोड पर ईदगाह मोड़ तक नाला का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर में दो अन्य स्थानों पर नाले का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 18 कहारन टोला में जलकर परिसर के सामने पक्का नाला व चहारदीवारी निर्माण के साथ नदियापुल से कब्रिस्तान नाले को पक्का बनाया जाएगा। भगवानदीन बालिका कालेज से बेरी वाले कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले नाले को भी पक्का बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed