{"_id":"645e811f8197c83f770d41c8","slug":"relatives-agitated-over-the-death-of-the-newborn-commotion-bahraich-news-c-13-1-230752-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवजात की मौत पर भड़के परिजन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवजात की मौत पर भड़के परिजन, हंगामा
Fri, 12 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 12 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के डिगिहा चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज के दौरान रुपये न जमा करने पर ऑक्सीजन समेत अन्य उपकरण हटाने से बच्ची की मौत का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।तहसील नानपारा निवासी मोनी पत्नी हिमांशु ने मंगलवार को बेटी को जन्म दिया था। बुधवार को बेटी की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शहर में डिगिहा चौराहा स्थित महेश पॉली क्लीनिक पहुंचे। वहां कर्मियों ने बेहतर इलाज का आश्वासन देते हुए नवजात को भर्ती कर लिया। भर्ती करने के समय परिजनों से दस हजार रुपए जमा कराए गए।
गुरुवार को नर्सिंग होम कर्मियों ने पुन: दस हजार रुपये की मांग की गई। जिस पर परिजनों ने कुछ समय बाद रुपये देने की बात कही। नवजात के पिता हिमांशु ने बताया कि तुरंत पैसे न देने पर कर्मियों की ओर से नवजात को लगा ऑक्सीजन व अन्य उपकरण हटा दिए गए। जिससे नवजात की मौत हो गई।
नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में हंंगामा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।