फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ravana will be killed by lord ram today

शिव की आराधना कर युद्ध को निकलेगा रावण

Wed, 21 Oct 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 21 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। विजयदशमी पर भगवान राम से युद्ध करने से पहले रावण शहर के सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना करेगा। इसके बाद भव्य जुलूस के साथ रामलीला मैदान तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर श्रीराम भी अपनी सेना के साथ रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। यहां दोनों अपने पराक्रम का परिचय देंगे और अंतत: अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय होगी। श्रीराम के हाथों रावण वीरगति को प्राप्त होगा।
विज्ञापन


असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामलीला मैदान में मंचन के दौरान राम-रावण के युद्ध का मंचन न सिर्फ रोमांचकारी रहेगा, बल्कि परंपरा को सहेजते हुए सभ्यता और संस्कृति की भी याद दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन शाम को शुरू होगा। इससे पहले दोपहर में रावण अपने बेटे मेघनाद व भाई कुंभकर्ण तथा सैनिकों के साथ सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना करेगा।

इसके बाद यहां से रावण की सेना का भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस घंटघर, चांदपुरा, मिशन अस्पताल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा। यहां श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन शुरू होगा।

श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बारह दिवसीय रामलीला के तहत 42 फीट रावण का पुतला बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं। समिति अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह तक रावण का पुतला तैयार हो जाएगा।


भगवान राम से युद्ध के दौरान रावण हंसने के साथ भगवान राम से वाकयुद्ध भी करेगा। इसके लिए पुतले में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाएंगे। रावण के पुतले का निर्माण करने वाले नाजिरपुरा निवासी पप्पू ने बताया कि पुतले के निर्माण में सात दिन से पांच कारीगर जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed