{"_id":"64496fc945853cdfec0b31e4","slug":"rape-arrest-bahraich-news-c-13-1-202417-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्म का आरोपी पांच हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्म का आरोपी पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। फरवरी 2022 में दुष्कर्म के आरोप में वांछित अपराधी को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसना धवरिया के मजरा भवानीपुर निवासी मोहित पर दुष्कर्म का आरोप लगा था और पीड़ित ने चार फरवरी 2022 को आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया था। सीओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और आरोपी पर 5000 का इनाम घोषित था। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी, जिसे बुधवार की सुबह जरवलरोड बस स्टैंड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही संजीत यादव, सत्येन्द्र कुमार गौतम, महिला आरक्षी पायल पांडेय, कोमल गुप्ता शामिल रही।