फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ramgopal s family demands encounter of accused involved in murder case

एनकाउंटर के बाद रामगोपाल के पिता बोले: 'आरोपी पकड़े जरूर गए हैं, लेकिन मारा नहीं गया है, खुशी मिली संतोष नहीं'

Fri, 18 Oct 2024 09:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

Bahraich News Today: रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तार के बाद भी पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। मृतक के पिता ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से खुशी तो मिली, लेकिन पूरी संतुष्टि नहीं मिली।

विज्ञापन
Ramgopal s family demands encounter of  accused involved in murder case
रामगोपाल के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद व उसके बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस पर फायरिंग के बाद सरफराज व तालीम घायल भी हुए। इसके बाद भी रेहुवा के ग्रामीण व मृतक के पिता व पत्नी संतुष्ट नहीं हैं। बातचीत में पिता कैलाश नाथ व पत्नी रोली ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से खुशी तो मिली, लेकिन पूरी संतुष्टि नहीं मिली। बेटे की हत्या करने वालों का पूरा एनकाउंटर होना चाहिए था।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी बोली- न्याय नहीं मिला, एनकाउंटर कीजिए
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक राम गोपाल की पत्नी ने एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी इस वीडियो में उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं लेकिन हमें न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी पकड़े जरूर गए हैं लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। पुलिस प्रशासन हमें इंसाफ नहीं दिला पा रहा है। हमें जो चाहिए वह हमें नहीं मिल पा रहा है। हमें सभी आरोपियों का एनकाउंटर चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने पहले भी की थी एनकाउंटर की मांग
इस घटना के अगले दिन जब रामगोपाल का शव घर पहुंचा था तब भी मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल के पिता, पत्नी और बहन ने आरोपियों का अपने सामने एनकाउंटर करने की बात कही थी। परिवार ने आरोपियों का घर गिराने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

गुरुवार को बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उनके पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नानपारा बायपास पर हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों की घेराबंदी की।

जहां पुलिस व आरोपियों के बीच जवाबी फायरिंग हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के नाम मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम हैं। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे। उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

घायल आरोपियों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था
पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घायलों को लेकर नानपारा सीएचसी से मेडिकल कालेज की ओर रवाना हो गई। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया। वहीं, हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस द्वारा घर से उठाए जाने और उनका एनकाउंटर होने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed