{"_id":"a92fae9923b80eaecffe5722db867d7f","slug":"rainfall-made-the-weather-pleasant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार सुबह पांच घंटे की झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। मौसम भी खुशगवार हो गया, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, 34 मिमी. बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
वहीं, इस बारिश से फसलों को भी अमृत मिल गया है। किसानों के चेहरे चमक उठे हैं। मौसम वैज्ञानिक आज और कल भी तेज बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
सोमवार देर रात आसमान में बादल छा गए थे। मंद-मंद चल रही हवा ने थोड़े सुकून का एहसास दिलाया। रात 12 के करीब हल्की-हल्की बूंदे होने लगी और मंगलवार तड़के पांच बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम में नमी आ गई।
सुबह लोग सोकर उठे तो तेज बारिश देख लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को दफ्तर जाने में थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन चिपचिपी गर्मी से लोगों को बहुत राहत मिली।
विज्ञापन
सुबह दस बजे तक तेज बारिश का क्रम जारी रही। इसके बाद बादल छंटने लगे और दोपहर तक हल्की धूप निकल आई। फिर भी मौसम खुशगवार रहा।
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार चढ़ाव का दौर चलेगा। 12 व 13 अगस्त को तेज वर्षा हो सकती है, जबकि 14 व 15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।