फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rain is falling, farmer happy

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sun, 02 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 02 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सावन का महीना राहत लेकर आया है। पहले दिन जहां हल्की बौछारें पड़ीं वहीं शनिवार की रात झमाझम बारिश से किसानों के मायूस चेहरे पर चमक लौट आई है। इससे उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को भोर में काफी हद तक सुकून का एहसास हुआ है। लेकिन रविवार दोपहर बाद फिर चटक धूप खिली। इसके चलते उमस बढ़ गई है। गर्मी ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन


तराई में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। हालात यह हैं कि आषाढ़ वर्षा के इंतजार में ही बीत गया। धान की नर्सरी सूखने लगी। मक्के को भी भारी नुकसान पहुंचा। लेकिन शनिवार को सावन के शुरू होते ही काले बादल छा गए। रात साढ़े 12 बजे से बूंदाबांदी के साथ बौछारें शुरू हुईं। इसके बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


यह बारिश सुबह सात बजे तक हुई। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट होने से लोगों को भोर में उमस और गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। रविवार दोपहर तक बादल आते जाते रहे जिससे कुछ राहत रही। लेकिन एक बजे के आसपास फिर चटक धूप निकल आई। इसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रात में उच्च हवा का दबाव क्षेत्र बनने के चलते बूंदाबांदी और बौछारें पड़ी थीं। दिन में धूप जरूर खिली हुई है। लेकिन आगामी चार दिन में भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। रविवार की रात तराई में करीब 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed