Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   quenching his thirst in Gerua river for half an hour

Bahraich News: धूप निकलते ही गेरुआ नदी में आधे घंटे तक प्यास बुझाते रहे गजराज

Fri, 19 Dec 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
quenching his thirst in Gerua river for half an hour
कतर्नियाघाट में आंबाघाट के पास नदी पार करता हाथी।     - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में हाथियों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बृहस्पतिवार दोपहर धूप निकलते ही आंबा घाट के सामने गेरुआ नदी में एक गजराज विचरण करते हुए दिखाई दिए। जंगल से निकलकर नदी तक पहुंचे हाथी ने करीब आधे घंटे तक पानी में खड़े होकर प्यास बुझाई। इसके बाद वापस ट्रांस गेरुआ के जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन



हाथी को नदी में खड़ा देख आसपास मौजूद ग्रामीणों में कौतूहल और रोमांच का माहौल बन गया। एक ग्रामीण ने गजराज की प्यास बुझाते हुए तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि रेंज के कई हिस्सों में हाथियों की गतिविधि इन दिनों दिख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग की टीमें गजमित्रों के साथ लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हाथियों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed